इस पृष्ठ में एक दस्तावेज है – NuxGame और उपयोगकर्ता (आप) के बीच एक कानूनी करार।
“उपयोगकर्ता” का अर्थ है आप, यानी हमारे, NuxGame, द्वारा प्रदत्त उत्पाद और सेवाएं प्रयोग करने वाला व्यक्ति।
जिस क्षम से उपयोगकर्ता इस अनुबंध/करार को स्वीकार करता है उस क्षण से इस दस्तावेज के प्रावधान हमारे और आपके बीच के सम्बन्ध का आधार का काम करते हैं।
“उपयोगकर्ता”, “आप”, “आपके”, “आपका”, “आपकी”, आदि समबन्धित शब्द आप, यानी हमारे उपयोगकर्ता, के लिए संबोधित किये गए हैं। “हम”, “हमारा”, आदि जैसे शब्द NuxGame के सन्दर्भ में इस्तेमाल किये गए हैं। यह संस्था इस दस्तावेज में बताये गए अनुसार स्टूडियो का सञ्चालन करती है।
NuxGame nuxgame.com/hi नामक यूआरएल वाली वेबसाइट और इसके सबडोमेनों से संदर्भित है।
NuxGame उत्पादों का इस्तेमाल करने से पहले इन नियम व शर्तों को पढ़ लें। आपका इस दस्तावेज से सहमत होना और सम्बंधित प्रासंगिक बटन क्लिक करके इस करार को स्वीकार करना अनिवार्य है। यदि आप यहाँ उल्लेखित नियम व शर्तों से सहमत नहीं हैं तो आप हमारे उत्पाद और सेवाएं इस्तेमाल नहीं कर सकते।
NuxGame पेशेवरों को गैंबलिंग (जुआ) उद्योग में अपना खुद का ब्रांड बनाने की सुविधा देने वाले उत्पादों/सेवाओं को बनाने और प्रचारित-प्रसारित करने वाला स्टूडियो है। हमारे उत्पादों के साथ आप सांख्यिकी, डाटा ट्रैकिंग, परिसंपत्ति प्रबंधन आदि सहित अपनी खुद की वेबसाइटे, प्रोग्राम व तकनीकी उपकरण बना सकते हैं।
NuxGame नेटवर्क के वाणिज्यिक सहभागी बनने के लिए आप अनुरोध भेज सकते हैं। nuxgame.com वेबसाइट मौजूदा समाधान प्रस्तुत करती है। इस पर कोई वाणिज्यिक लेनदेन नहीं किये जाते।
NuxGame उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करने के लिए, उपयोगकर्ताओं का पंजीकरण करना जरूरी है। उनका हमारी वेबसाइट पर दिए गए उपयुक्त फॉर्म में सही और पूरा डेटा देना जरूरी है। उपयोगकर्ताओं का गोपनीयता नीति और इन नियमों व शर्तों को भी स्वीकार करना जरूरी है।
याद रखें कि उपयोगकर्ता अपने पहचान विवरणों (क्रेडेंशियल) को गोपनीय रखने के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं। हमारी ओर से, हम अपने उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा की सुरक्षा के लिए यथासंभव सभी उपाय करते हैं।
पंजीकृत उपयोगकर्ता किसी भी समय अपने खाते और हमारे उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करना बंद कर सकते हैं। यह प्रक्रिया NuxGame वेबसाइट के इंटरफ़ेस से या सीधे संपर्क के माध्यम से होती है।
इसी तरह, NuxGame को बिना किसी चेतावनी के किसी भी समय उपयोगकर्ता खाते को ब्लॉक करने या हटाने का अधिकार है। उपयोगकर्ता द्वारा वेबसाइट के नियमों और शर्तों का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की जाती है।
NuxGame को निम्नलिखित स्थितियों में खाते को निलंबित करने या समाप्त करने का अधिकार है:
ऊपर दिए किसी एक भी कारण का होना खाते को निलंबित या समाप्त करने के लिए पर्याप्त है।
NuxGame की सामग्री कानून, जैसे बौद्धिक सम्पदा अधिकार और सम्बंधित अंतर्राष्ट्रीय संधियों, द्वारा सुरक्षित है। हमारी सामग्री या उसके किसी भी हिस्से का इस्तेमाल केवल वर्तमान धारा में उल्लेखित प्रतिबंधों के साथ अनुमत है, जब तक कि अलग से इसके विपरीत न कहा गया हो।
NuxGame उपयोगकर्ता को सामग्री का उपयोग करने के लिए एक व्यक्तिगत, अआवंटनीय और गैर-अनन्य अनुज्ञा देता है। अनुज्ञा की अवधि करार की अवधि के समान है। यह अनुज्ञा उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत डिवाइस पर किसी भी NuxGame सामग्री के केवल व्यक्तिगत उपयोग की अनुमति देती है। इस अनुज्ञा के तहत वाणिज्यिक उपयोग की अनुमति नहीं है।
उपयोगकर्ता NuxGame सामग्री के साथ निम्नलिखित नहीं कर सकता है:
ऐसा करना किसी भी तीसरे पक्ष के लिए भी उपयोगकर्ता या उनके डिवाइस के माध्यम से भी निषिद्ध है, यहां तक कि उपयोगकर्ता के ज्ञान के बिना भी।
उपयोगकर्ता केवल NuxGame सामग्री अपलोड करने और/या कमीशन करने और/या साझा करने के लिए अधिकृत होना जरूरी है। ऐसा करने में, Nuxgame द्वारा अनुरोधित सभी कॉपीराइट और अन्य सामग्री का ध्यान रखा जाना और ठीक से लागू किया जाना जरूरी है।
उपयोगकर्ता साइट पर या NuxGame के जरिये अपनी सामग्री और तीसरे पक्ष की सामग्री को साझा, अपलोड और पोस्ट करने या स्थानांतरित करने के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है। उपयोगकर्ता पुष्टि करते हैं कि उनके पास ऊपर वर्णित तृतीय पक्ष सामग्री के इस्तेमाल से जुड़ी सभी सहमतियाँ/अधिकार हैं।
ऐसा करके, उपयोगकर्ता इस बात की पुष्टि करते हैं कि उनके पास सामग्री के अवैध वितरण या स्टूडियो के उत्पादों और सेवाओं के अवैध उपयोग से संबंधित NuxGame के खिलाफ कोई दायित्व या दावा नहीं है।
NuxGame उपयोगकर्ता के माध्यम से उपयोगकर्ता या तृतीय पक्ष द्वारा प्रकाशित सामग्री को किसी भी तरह से मॉडरेट/नियंत्रित नहीं करता है। हालाँकि, NuxGame निम्नलिखित स्थितियों में उक्त सामग्री की दृश्यता को संशोधित या बाधित करने का हकदार है:
उपयोगकर्ता NuxGame पर या इसके माध्यम से सामग्री को पोस्ट, या प्रदर्शित करता है, और इस प्रकार स्टूडियो को लाइसेंस देता है। यह अनुमति गैर-अनन्य, रॉयल्टी-मुक्त और सब-लाइसेंस के अधिकार के साथ और क्षेत्रीय सीमाओं के बिना लागू होती है। इस लाइसेंस के अनुसार, NuxGame को निम्न लिखित करने का अधिकार है:
NuxGame तृतीय पक्षों द्वारा प्रदान की गई सामग्री या लिंक को मॉडरेट/नियमित नहीं करता है। NuxGame तृतीय पक्षों द्वारा वितरित सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है।
उपयोगकर्ता NuxGame पर या उसके माध्यम से तृतीय पक्ष द्वारा प्रदान की गई सेवाओं या सामग्री का उपयोग कर सकते हैं। उन्हें इन तृतीय पक्षों के नियमों और शर्तों के बारे में पता होना और उनके करारों को स्वीकार करना जरूरी है। किसी भी स्थिति में Nuxgame तृतीय पक्ष की सेवाओं की उचित कार्यक्षमता और/या उपलब्धता के संबंध में जिम्मेदार नहीं होगा।
उत्पादों, सेवाओं और NuxGame वेबसाइट का उपयोग केवल उपरोक्त प्रावधानों के अनुसार किया जा सकता है। उपयोगकर्ताओं को निम्नलिखित कार्यकलाप नहीं करने चाहिए:
NuxGame उपयोगकर्ताओं को उत्पाद और सेवाएं पूरी तरह “जैसा है वैसा है” आधार पर प्रदान करता है। NuxGame सभी शर्तों, अभ्यावेदनों और वारंटीयों को अस्वीकार करता है, चाहे वे व्यक्त, निहित, वैधानिक या अन्यथा हों। इसमें शामिल है, बिना किसी सीमा के, व्यापारिकता की कोई भी वारंटी, किसी विशेष उद्देश्य के लिए फिटनेस, या तृतीय पक्ष के अधिकारों का गैर-उल्लंघन।
NuxGame किसी भी सामग्री की सटीकता की कोई वारंटी या प्रतिनिधित्व नहीं करता है। NuxGame किसी भी स्थिति के लिए कोई दायित्व या जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करता:
NuxGame इस वेबसाइट की सामग्री की शुद्धता या वैधता की गारंटी नहीं देता है। यह सूचना दिशानिर्देश के रूप में प्रदान की गई है और इसे कतई कानूनी सलाह के रूप में नहीं देखें, इसलिए, यह किसी भी प्रकार की वारंटी के बिना प्रदान की जा रही है।